ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

जैन समाज का भारत बंद, बड़वानी में व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

बड़वानी: जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी को भारत शासन और झारखंड सरकार द्वारा घोषित टूरिस्ट और इको पर्यटन केंद्र के आदेश के विरोध में देशव्यापी बंद का यहां भी असर रहा। भारत बंद के समर्थन में स्थानीय व्यापारियों ने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखकर व्यापक समर्थन दिया। शहर के समस्त व्यापारी संघ ने सांकेतिक बड़वानी बंद का खुलकर समर्थन किया। सुबह जैन समाज के युवा नगर में घूमकर होटल, किराना और अन्य व्यवसायियों से हाथ जोड़कर बंद को सफल बना कर समर्थन देने की मांग करते नजर आए। जिन लोगों के प्रतिष्ठान खुले दिखे उनको शांति पूर्वक हाथ जोड़कर गुलाब का फूल देकर गांधीवादी तरीक़े से बंद करवाने की अपील की गई। जैन समाज के मनीष जैन ने बताया कि संपूर्ण जैन समाज के लोगों ने इस पुनीत, पुण्य और पावन कार्य में और तीर्थ की रक्षा के लिए सहर्ष सहयोग कर सभी तीर्थ स्थानों की रक्षा के लिए शासन से भी आव्हान किया। दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष जिनेन्द्र दोशी, श्वेताम्बर जैन समाज अध्यक्ष प्रेम चोपड़ा ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button