ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 54 रन से हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई ने 54 रन से जीत लिया। इसके साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 197 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में टीम इंडिया 142 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया की हीदर ग्राहम ने इस मैच में हैट्रिक ली।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 54 रन से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के सामने 197 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना चार रन बनाकर आउट हो हुईं। इसके बाद भारत ने 50 रन के अंदर तीन विकेट खो दिए। कप्तान हरमनप्रीत और ऋचा घोष भी फ्लॉप रहीं और टीम इंडिया की हार तय हो गई। अंत में दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाकर भारत का स्कोर 142 रन तक पहुंचाया।

चार रन के स्कोर पर स्मृति मंधाना पवेलियन लौटीं। उन्होंने चार गेंदों में चार रन बनाए। डार्सी ब्राउन ने ग्रेस हैरिस के हाथों उन्हें कैच कराया।24 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। शेफाली वर्मा 14 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुईं। गार्डनर ने उन्हें सदरलैंड के हाथों कैच कराया।47 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा। हरलीन देओल 16 गेंद में 24 रन बनाकर रन आउट हो गईं।

 

Related Articles

Back to top button