ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

फेसबुक पर विदेशी युवती से युवक का दोस्ती पड़ा भारी, उपहार भेजने के नाम पर ठगी हजारों रुपए

कैथल: आज कल के युवाओं का सोशल मीडिया पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। वो हर चीज को इसी प्लेटफार्म पर पाना चाहते है। जिसमें नौकरी और विदेश जाने की चाह शामिल है। ऐसा ही एक मामला कैथल से निकलकर सामने आया है,जहां एक युवक से विदेशी युवती ने उपहार के नाम पर 35 हजार पांच सौ रुपए की धोखाधड़ी की। जिसके बाद युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने फेसबुक पर कोरियर भेजने वाले खिलाफ धारा 420 के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें कि सुभाष नगर नानक पुरी कॉलोनी निवासी नरेश कुमार ने एसपी को दी शिकायत में कहा है कि उसने फेसबुक पर नरेश के नाम से आईडी बना रखी है। उसके पास रेजिना जॉन्स के नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जो उसने एक्सेप्ट कर ली। फेसबुक पर कुछ देर बाद करने के बाद रेजिना जॉन्स ने फेसबुक पर ढंग से बात न होने की कहकर उसका व्हाट्सएप नंबर मांगा। जिसके बाद युवक ने अपना व्हाट्सएप नंबर दे दिया। इस दौरान व्हाट्सएप पर बात होने के बाद नरेश ने उससे कहा कि क्या वह उसे उसकी कंपनी में जॉब दिलवा सकती है। साथ ही कहा कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है। जिसके बाद रेजिना ने कहा कि वह उसे पैसे अकाउंट में नहीं दे सकती है। इसके लिए वह कोरियर से गिफ्ट भेज सकती है।

जिसके बाद उसने युवक से आईडी मांगी और एक कोरियर भेज दी, जिसमें लिखा था कि 35500 की पेमेंट करने के बाद ही उसे यह कोरियर मिलेगा। 10 नवंबर को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि आपका पार्सल आया है। उसमें कुछ फोन, पेड गोल्ड और वॉच गोल्ड के साथ 50 हजार पाउंड हैं। आप को पार्सल घर के पते पर लेने के लिए 35 हजार 500 भेजने पड़ेंगे। मै आपको अकाउंट नंबर भेज रहा हूं। आप उसमें पैसे डाल दो तो वह उसे पार्सल भेज देगा। फोन करने वाले ने अपना नाम आकाश कुमार अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड और पैन नंबर भी भेजा। उसने यकीन करके 35 हजार 500 अपने खाते से उसके खाते में डाल दिए। उसके पास न कोरियर आया और ना ही उसके रुपए वापस आए। इस तरह से उसके साथ ठगी की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button