ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजनीति

Mallikarjun Kharge के बयान पर संसद में हंगामा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान को लेकर संसद में हंगामा देखने को मिला। खरगे के बयान को लेकर भाजपा ने राज्यसभा में उनसे माफी की मांग की। हालांकि, जब राज्यसभा में हंगामा बढ़ा तो उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों को नसीहत दे डाली। उन्होंने राज्यसभा सदस्यों को कहा कि हम बच्चे नहीं हैं।राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक बहुत बुरा उदाहरण स्थापित कर रहे हैं। सभापति ने कहा कि बाहर के लोगों का मोहभंग हो गया है। इस तरह के आचरण और व्यवहार से संसद की छवि खराब होती है।

दरअसल, सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में हंगामे के बीच सत्तारूढ़ और विपक्ष की बेंचों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम बच्चे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 135 करोड़ लोग हम पर हंस रहे हैं। वे सोच रहे हैं कि हम किस हद तक गिर गए हैं।सभापति ने कहा कि हो सकता है कि सदन के बाहर कुछ कहा गया हो। इस तरह के कथन का आधार हो भी सकता है और नहीं भी। यहां तक ​​कि इस पर दो अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होना चाहिए कि जब सदन का नेता बोलता है, तो विपक्ष की ओर से हंगामा किया जाए या फिर जब विपक्ष के नेता बोलते हैं तो दूसरी तरफ से हंगामा हो।

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा हंगामा

बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे से माफी की मांग की। हालांकि, मल्लिकार्जुन खरगे ने माफी मांगने से इन्कार कर दिया और कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने सदन में ऐसी कोई बात नहीं कही है, जिस पर यहां माफी मांगी जाए।

 

Related Articles

Back to top button