ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान, चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद अपनाएंगे

रतलाम। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने रतलाम में मीडिया से चर्चा के दौरान बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद अपनाएंगे। उन्होंने इसे भगवान कृष्ण की नीति बताया। रविवार को मंत्री कमल पटेल रतलाम पहुंचे थे, यहां चुनाव की तैयारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा मध्य प्रदेश में पूरी 29 सीटें जीतेगी, छिंदवाड़ा सीट भी भाजपा जीतेगी। मैं छिंदवाड़ा जिले का प्रभारी मंत्री हूं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने 200 से ज्यादा सीटों पर भाजपा के जीतने का दावा किया और कहा कि हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। कमल नाथ की कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, अब प्रदेश के किसान उनकी बातों में नहीं आने वाले हैं। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या आप चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद अपनाएंगे तो उन्होंने कहा कि यह जरूरी हैं, हम चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाएंगे। यह श्री कृष्ण की नीति है। जैसे को तैसा जरूरी है।

Related Articles

Back to top button