ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

Dussehra 2023: दशहरा मैदान पर 111 और रामबाग में जलेगा 101 फीट का रावण

इंदौर। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहरभर में रावण दहन किया जाएगा। इस कड़ी में दशहरा मैदान पर 111 फीट और रामबाग पर 101 फीट के रावण का दहन होगा। दोनों स्थानों पर रावण का निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे।

दशहरा मैदान रावण दहन समिति के सत्यनारायण सलवाडिया ने बताया कि दशहरा के महापर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर रावण दहन शाम 7 बजे किया जाएगा। रावण के साथ 250 फीट लंबी लंका भी बनाई जा रही है। कलाकार लक्की सलवाडिया, कलाकार धर्म सिंह सिसोदिया, प्रवीण हरगांवकर,मनोज आर्या, लालू लाहोरिया ने रावण के पुतलों का निर्माण किया गया।

दहन से पहले होगी रंगारंग आतिशबाजी, निकलेगी राम दरबार की शोभायात्रा

रामबाग दशहरा उत्सव समिति द्वारा रामबाग में रावण दहन से पहले रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। इससे पहले राम दरबार की शोभायात्रा भी निकलेगी। 101 फीट के रावण का दहन रात 9 बजे किया जाएगा। आयोजक सचिन गौड़ ने बताया आयोजन का यह 32वां वर्ष है। रावण के साथ लंका का दहन भी किया जाएगा। दहन के शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

Related Articles

Back to top button