ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा, मैं हर उस व्यक्ति का समर्थक हूं, जो पठान फिल्म का विरोधी है

जबलपुर ।   मध्यप्रदेश में इन दिनों शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का विरोध किया जा रहा है। इस विरोध में धार्मिक अनुयाई भी उतर गए हैं। मध्य प्रदेश के गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज ने इस फिल्म का विरोध करते हुए कहा, मैं हर उस व्यक्ति का समर्थक हूं, जो पठान फिल्म का विरोधी है। उन्होंने यह बात फिल्म में दीपिका पादुकोण के द्वारा भगवा वस्त्र के विरोध में कही। पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने जिन वस्त्रों को धारण किया है वह आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि गौ संवर्धन बोर्ड के भारतीय संस्कृति में गेरुआ कपड़े जो होते हैं, वह सूर्य के तेज का प्रतीक कहे जाते हैं और इन कपड़ों को साधु संत और महात्मा धारण करते हैं। दूसरी और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने हरी शर्ट पहन रखी है, वह सीधे-सीधे भारतीय संस्कृति के साथ मजाक करने जैसी है। गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज ने कहा है कि पठान फिल्म का पूरे देश में विरोध हो रहा है, जो जायज भी है। उन्होंने फिल्म सेंसर बोर्ड से अपील की है कि ऐसे दृश्य को फिल्म से तुरंत ही हटा देना चाहिए और मध्यप्रदेश में इस फिल्म को बैन भी होना चाहिए। गौ संवर्धन बोर्ड अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस फिल्म का विरोध किया है। अखिलेश्वरानंद महाराज ने कहा है कि शाहरुख खान अपने बयानों के जरिए देश की अखंडता पर सवाल भी खड़े करते हैं।

Related Articles

Back to top button