ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

बिग बॉस से बाहर हुए Abdu Rozik? प्रोमो में अब्दू को रोते देख फैंस हुए निराश

‘Bigg Boss 16’  शो में आए दिन कुछ नया देखने को मिलता है, तो वहीं इस बार वीकएंड पर शो में कंटेस्टेंट के साथ धमाल मचाने के लिए रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी आए। दोनों अपनी फिल्म ‘सर्कस’ का प्रमोशन करने के लिए शो में आए थे। इस दौरान दोनों ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। इसी बीच शुक्रवार के वार में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने अपने चहेते अब्दू रोजिक को भी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस अब्दू रोजिक के घर से बाहर निकलने का फरमान घरवालों को सुनाते हुए हुए दिखा दे रहे हैं। यह सुनते ही सभी शॉक्ड और इमोशनल हो जाते हैं और खुद अब्दू भी अपने दोस्तों से गले लगकर फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि अब्दू के शो से बाहर जाने की सच्चाई शो ऑनएयर होने के बाद ही सामने आएगी। वहीं, प्रोमो देखने के बाद सोशल मीडिया पर अब्दू के फैंस काफी निराश हैं। वे शो मेकर्स को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं और अब्दू को शो में वापस लाने की मांग कर रहे हैं।

सलमान खान ने शुक्रवार का वार में साजिद खान की भी जमकर क्लास लगाई। भाईजान ने साजिद कि फटकार लगाते हुए कहा, ‘आपका यह मजाक सही नहीं था।’ दरअसल, निमृत कौर के जन्मदिन पर साजिद खान ने अब्दू रोजिक के पीठ पर कुछ गलत शब्द लिख दिया था, जिस देख सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, अब हर यह कोई जानने के लिए काफी बेताब है की आखिर क्यों बिग बॉस ने अपने अब्दू को शो से बाहर क्यों किया? अब ये तो शो के टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा।

Related Articles

Back to top button