ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

जौरा में 29 से 31 तक बाल आनंद महोत्सव आयोजित किया जाएगा ।

जौरा महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा मुरैना में आश्रम के सचिव डॉ रन सिंह परमार के मार्गदर्शन में भाई जी की समाधि पर 29 से 31 दिसंबर तक बाल आनंद महोत्सव का आयोजन 8 से 16 वर्ष की उम्र के बालक बालिकाओं के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें जौरा नगर के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के अध्ययनरत बालक बालिकाएं विद्यालय के माध्यम से महोत्सव में भाग ले सकेंगे जिसमें अभी संयोजक के तौर पर एलएन त्यागी, विद्या राम प्रजापति ,देवेंद्र त्यागी ,केवी सिंह सविता ,सुरेंद्र कुशवाहा आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है यह लोग संपूर्ण जानकारी एकत्रित कर गांधी आश्रम के सचिव डॉ रन सिंह परमार के साथ विचार-विमर्श करेंगे और बाल आनंद उत्सव को गरिमा पूर्ण बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों पर विचार विमर्श करेंगे तथा आगे की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे लगभग 500 बच्चों के साथ आयोजित होने वाले इस बाल आनंद महोत्सव में जौरा नगर के आसपास के गणमान्य नागरिकों, चुने हुए प्रतिनिधियों ,शासन और प्रशासन के प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा है एल एन त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया अभी जौरा ब्लॉक के 20 विद्यालयों ने बाल आनंद महोत्सव में भाग लेने की सहमति प्रदान की है कुछ और विद्यालयों की सहमति आना अभी जारी है 20 दिसंबर तक प्रतिभागियों की संख्या को अंतिम रूप दिया जाना है उसी के हिसाब से फिर व्यवस्थाएं की जाएंगी इस बाल आनंद महोत्सव में लगभग 500 बालक बालिकाओं के भाग लेने की उम्मीद है यह संपूर्ण आयोजन शांति के मसीहा युगपुरुष डॉक्टर एसएन सुबाराव जी की याद में किया जाना है अभी यह प्रथम प्रयास है यदि यह सफल हुआ तो आगे और भी भव्य और बड़ा आयोजन किया जाएगा अतः सभी संबंधित महानुभावों से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की जाती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button