ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

Sargam Koushal ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब

Mrs. World 2022: सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 2021 की विजेता रहीं अमेरिका की शायलिन फोर्ड ने शनिवार को वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक समारोह में उन्हें ताज पहनाया।

इस प्रतियोगिता में मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। इसकी जानकारी मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दी। पेज पर सरगम की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ”लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 21 साल बाद ताज हमारे पास वापस आ गया है।”

समारोह के बाद एक वीडियो में जम्मू-कश्मीर की रहने वाली मिसेज वर्ल्ड ने कहा, “हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।”साल 2001 में मिसेज इंडिया का ताज भारत लाने वाली अदाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर भी सरगम की इस जीत पर खुश नजर आईं। उन्होंने सरगम को टैग करते हुए लिखा, ”हार्दिक बधाई सरगम कौशल इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बहुत खुश हूं ..21 साल बाद ताज वापस आया है।” सरगम कौशल जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं। वो एक शिक्षिका और मॉडल हैं। साल 2018 में शादी के बाद से ही उन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीतने की ठान ली थी। वह मिसेज इंडिया 2022 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इस प्रतियोगिता का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया था।

 

Related Articles

Back to top button