ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

वैध व अवैध आटो की पहचान के लिए तैयार किया एप

भोपाल।  परिवहन विभाग ने प्रदेश में दौड़ रहे आटोरिक्शा की पहचान के लिए एक एप तैयार किया है। इस एप पर आटोरिक्शा की जानकारी अपलोड की जाएगी। यात्री आटोरिक्शा का नंबर डालकर पता कर सकते हैं कि यह वैध या अवैध है। इसके पास फिटनेस परमिट बीमा है या नहीं। यह पूरी जानकारी एप पर मिलेगी। इसे मध्य प्रदेश आटोरिक्शा एप के नाम से संचालित किया जाएगा। महीने के अंत तक लांच किया जा सकता है।

परिवहन विभाग ने प्रदेश में अबतक दो बार आटोरिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया था। अभियान में बड़ी संख्या में अवैध आटोरिक्शा पकड़े गए थे। जो मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। अवैध आटोरिक्शा में यात्री का सफर करना सुरक्षित नहीं है। यदि आटो दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और उसका बीमा नहीं है तो क्लेम भी नहीं मिलेगा। लोगों को आटोरिक्शा की पहचान हो सके उसके लिए एप लांच किया जा रहा है। आटोरिक्शा में यात्रा करने से पहले आटो की पहचान की जा सकती है। परिवहन विभाग के आदेश पर प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों ने अपने-अपने जिले आटोरिक्शा के डेटा आनलाइन किया है। जैसे लोग वेबसाइट पर गाडिय़ों का डेटा देख सकते हैं वैसे ही आटो का डेटा भी देख सकते हैं।

आटोरिक्शा के परमिट की व्यवस्था की आनलाइन
परिवहन विभाग ने आटोरिक्शा के परमिट की व्यवस्था आनलाइन की है। स्थायी परमिट पांच साल के लिए दिया जाएगा। उसके बाद चार-चार महीने के लिए परमिट को रिन्यूबल किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी। आनलाइन होने पर आटो का डेटा अपलोड रहेगा। अभी तक मैनुअल परमिट दिए जाते थे।
इनका कहना है

आटोरिक्शा में सफर शुरू करने से पहले उसकी पहचान कर सकें कि वह वैध है या अवैध। इसके लिए एक एप लांच करने जा रहे हैं। इस एप पर आटोरिक्शाकी जानकारी रहेगी।
एसके झा आयुक्त परिवहन विभाग

Related Articles

Back to top button