ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

BJP सरकार में अन्याय, महंगाई और भ्रष्टाचार ने लोगों का जीना किया मुश्किल, कर्ज के दबाव में आत्महत्या को मजबूर किसान: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP Government) पर जोरदार हमला बोला है। सपा चीफ ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, महंगाई और भ्रष्टाचार ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। किसान सबसे ज्यादा मुश्किल में हैं। कर्ज के दबाव में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी और कुछ पूंजीपतियों और बड़े उद्योग घरानों के समर्थन में है।

किसानों को धोखा दे रही सरकार

अखिलेश ने कहा कि नए सत्र में गन्ने की पेराई शुरू हो गई है लेकिन अभी तक भाजपा सरकार ने गन्ने का मूल्य तय नहीं किया है। गन्ना किसानों को अभी पिछले सत्र का भी बकाया भुगतान नहीं हुआ है। मिल मालिकों के दबाव में भाजपा सरकार किसानों से धोखा दे रही है। किसानों से धान की खरीद में भी सरकारी अफसरशाही खेल कर रही है। किसान लुट रहा है और बिचौलिए कमाई कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसान को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने गेंहू और रबी की फसल की बुवाई के लिए डीएपी-यूरिया खाद के अलावा और अन्य कीट नाशक रसायनों की व्यवस्था करने में घोर लापरवाही बरती है। किसान आज मारा-मारा फिर रहा है। प्रदेश में खाद का संकट कम नहीं हो रहा है। किसानों को समय से खाद उपलब्ध न होने की वजह से बुवाई में देरी हो रही है।

वहीं, समाजवादी पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 23 दिसंबर को जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाएगी। सपा चीफ ने सभी जिलों के पार्टी कार्यालयों में सादगी के साथ कार्यक्रम आयोजित कर चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में चौधरी चरण सिंह के योगदान पर चर्चा करने के साथ ही उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button