ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

नाइट ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल

आजमगढ़ जिले में एक हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई. दरअसल, थाना क्षेत्र के नंदाव फूलपुर पुरवा निवासी शाहजहांपुर जिले के सदर कोतवाली में पीआरवी 112 में तैनात पुलिसकर्मी की गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने हेडकांस्टेबल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं हेड कांस्टेबल की मौत की खबर से ना सिर्फ उनके परिवार में बल्कि विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना के नंदाव फूूलपुर पुरवा निवासी संदीप यादव (35) पुत्र अभिमन्यु यादव शाहजहांपुर जनपद के सदर कोतवाली में वर्तमान में पीआरवी 112 पर तैनात थे. गुरुवार की शाम को नगरीय चौकी से रात्रि ड्यूटी के लिए बाइक से निकले थे कि रास्ते में नगरिया मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने हेड कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया.

बता दें कि, संदीप 2005 में फैजाबाद पुलिस लाइन से उनकी भर्ती हुई थी, तब से वे लगातार फैजाबाद में कांस्टेबल पद पर कार्यरत रहे. वहां से संदीप का ट्रांसफर शाहजहांपुर जनपद के लिए हो गया. तब से वह अलग-अलग थानों में रहकर ड्यूटी कर रहे थे. गुरुवार की रात आठ बजे सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना घर पर स्वजनों को मिली, तो कोहराम मच गया. सूचना पर शाहजहांपुर पहुंचे परिवार के लोगों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

खबरों की मानें संदीप के एक पुत्री और एक पुत्र है. पत्नी कविता व बच्चों के साथ वह शाहजहांपुर में रहते थे. संदीप तीन भाई और दो बहन में दूसरे नंबर पर थे. संदीप के निधन से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button