ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

नीरव मोदी के भारत  प्रत्यर्पण का रास्ता साफ ब्रिटिश अदलत ने याचिका खारिज की

लंदन । अब भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाये जाने की बाधाएं दूर हो गयी हैं क्योंकि ब्रिटेन की लंदन हाईकोर्ट ने नीरव के भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के आवेदन को खारिज कर दिया है। . लंदन उच्च न्यायालय ने नीरव के भारत में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ लगायी याचिका को खारिज कर दिया है। उच्च न्यायालय ने नौ नवंबर को ही उसके भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी।

वहीं गत सप्ताह ही भारतीय प्राधिकारियों ने ब्रिटिश सुप्रीम कोर्ट में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील की अनुमति देने का अनुरोध करने वाली उसकी याचिका पर जवाब दिया था। ब्रिटेन की अदालतों में भारत सरकार की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ रही क्राउन प्रासीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने नीरव की अपील के खिलाफ अदालत में अपना जवाब दाखिल किया था। नीरव 2018 में पंजाब नेशनल बैंक में करीब 11 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोपी है। नीरव उसके बाद भारत छोड़कर भाग गया था।
नीरव अब यूरोपियन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स में अपील कर सकता है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि उसके भारत प्रत्‍यर्पण का रास्‍ता साफ है हालांकि इसमें कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button