ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
व्यापार

केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटाया

सरकार ने डीजल पर लगने वाले निर्यात टैक्स को 8 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा एयर टरबाइन फ्लूल यानी एटीएफ निर्यात 1.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, यह पहले 5 रुपये प्रति लीटर था।

सरकार ने डीजल व एटीएफ पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स घटा दिया है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, घरेलू कच्चे तेल के निर्यात पर कर मौजूदा 4,900 रुपये प्रति टन से घटाकर 1,700 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। एटीएफ पर टैक्स 5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 1.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। सरकार की ओर से 15 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर इस बात की घोषणा की गई है। नई दरें आज यानी 16 दिसंबर से लागू होंगी।सरकार ने डीजल पर लगने वाले निर्यात टैक्स को 8 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।

इसके अलावा एयर टरबाइन फ्लूल यानी एटीएफ निर्यात 1.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, यह पहले 5 रुपये प्रति लीटर था।उधर, तेल कंपनियों ने आज (16 दिसंबर 2022) के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में तेल के दामों में बदलाव किया है। सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। देश में तेल के दाम लगभग पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

 

Related Articles

Back to top button