ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
छत्तीसगढ़

आइल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मची भगदड़

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर मे  सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित शिवांगी ऑयल मिल में मंगलवार की दोपहर भीषण आग लग गई।  आग की लपटें इतनी तेज हैं कि ऊपर तक दिख रही हैं।  इससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर हैं। हादसा सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुआ है।  जवान कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इधर आग लगने के बाद औद्योगिक क्षेत्र के अन्य फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस भीड़ को नियंत्रित कर आग बुझाने का काम कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, आग मिल के बॉयलर के पास लगी है। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग पर काबू पा लेने के बाद हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग को फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगजनी की घटना सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र के शिवांगी आयल मिल में हुई है। यहां राइस ब्रान तेल बनाया जाता है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण मिल के आसपास और कई फैक्ट्रियां हैं। आग फैलने से इसकी चपेट में अन्य फैक्ट्रियां भी आ सकती हैं। इसके मद्देनजर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम सुरक्षा के उपाय भी कर रही है। आसपास के मिल से कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक, बताया कि घटना के वक्त लंच का समय था। इसे कारण अधिकतर कर्मचारी वह श्रमिक बाहर कैंटीन में थे। आगजनी के वक्त बायलर के पास एक-दो श्रमिक ही काम कर रहे थे। इसके कारण श्रमिकों को इससे नुकसान नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button