ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

अमरकंटक मार्ग पर चका जाम करने पर रसोइया संघ के पदाधिकारियों सहित नौ पर मामला दर्ज

डिंडौरी। रसोइया संघ के पदाधिकारियों सहित नौ लोगों पर कोतवाली पुलिस ने चका जाम कर यातायात बाधित करने पर मामला दर्ज कर लिया है। अपनी मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से कलेक्ट्रेट तिराहा पर प्रदर्शन कर रहे रसोइयों द्वारा गुरुवार की शाम मुख्य मार्ग पर चका जाम कर दिया गया था। अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम और हड़ताल समाप्त की गई। तहसीलदार डिंडौरी के निर्देश पर पटवारी द्वारा कोतवाली में पेश किए गए प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस ने धारा 341, 147 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर में उल्लेख किया गया कि पटवारी हीरेंद्र सूर्याम पिता कुन्दन सिंह सूर्याम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बरगांव थाना गाडासरई के माध्यम से तहसीलदार डिंडौरी बिसन सिंह ठाकुर द्वारा लिखित प्रतिवेदन रसोइयों के द्वारा बिना अनुमति अवैधानिक रूप से चका जाम कर आवागमन अवरुद्ध करने के खिलाफ कार्रवाई करने दिया गया। प्रतिवेदन का अवलोकन पर रसोईया हड़तालियों के खिलाफ अपराध घटित करना पाए जाने से मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। बताया गया कि रसोइयों द्वारा अपना मानदेय बढ़ाने को लेकर हड़ताल की जा रही थी। रसोइयों द्वारा 15 दिसम्बर को शाम चार से पांच बजे शाम के बीच जबलपुर अमरकंटक मुख्य रोड कलेक्ट्रेट तिराहा के पास चका जाम किया गया, जिससे आमजन व यातायात प्रभावित हुआ। साथ ही राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हुए है। जनहित को ध्यान में रखते हुए चका जाम करने वाले रसोइयों के प्रमुख पदाधिकारियों गीता बाई पति शंकरलाल, सुजाता पाल ब्लाक अध्यक्ष शहपुरा, शिवरी बाई ब्लक अध्यक्ष अमरपुर, रुकमणी, लीलाबाई ब्लाक अध्यक्ष मेहन्दवानी, राकेश चौधरी, इमरान खान, देवेन्द्र सोनवानी बोदर, चतुरदास पनिका ग्राम मानिकपुर समनापुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button