ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजनीति

 चुनाव के बाद अब उत्तरायण पर चलेगा मोदी का जादू पीएम की तस्वीरवाली पतंगों की धूम

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऐसा जादू चला कि ऐतिहासिक जीत दर्ज की| अब उत्तरायण यानी मकर संक्रांति पर पीएम मोदी का जादू चलेगा| उत्तरायण के आडे एक महीने का वक्त बाकी है परंतु उससे पहले सूरत के बाजार में पीएम मोदी की तस्वीर वाली पतंगों को जबर्दस्त मांग है| इस बार पतंग बाजार में ‘मोदी ब्रांड’ की धूम है| पीएम मोदी की तस्वीर वाली पतंगों की जबर्दस्त बिक्री हो रही है| हर साल पतंग पर फिल्म अभिनेता अभिनेत्री या क्रिकेटरों की तस्वीरों वाली पतंगों की मांग होती है| लेकिन इस बार पतंग बाजार में तिरंगा पतंग बेटी बचाओ और मोदी ब्रांड छाया हुआ है| दशकों से पतंग का व्यापार करने वाले व्यवसायी की चौथी पीढ़ी के हितेश मिस्त्री ने बताया कि इस बार उत्तरायण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरे पतंगों की भारी मांग है| उत्तरायण के आडे अभी एक महीने का समय है और उससे पहले पीएम मोदी की फोटो वाली पतंगों की धूम बिक्री हो रही है| इसी के साथ तिरंगा पतंग और बेटी बचाओ तथा छोटा भीमवाली पतंगों की काफी बिक्री हो रही है| पतंग बाजार में खरीदी करने पहुंचे एक ग्राहक ने कहा कि इस बार भी बाजार रंग-बिरंगे पतों से अटा पड़ा है| उसमें भी सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर वाली पतंगे छाई हुई हैं और इसीलिए लोग भी वही ज्यादा खरीद रहे हैं| ताकि पीएम मोदी और भाजपा के विकास कार्यों के बारे में बच्चों को जागृत किया जा सके पतंग बाजार धूम बिक्री को देखते हुए लगता है इस बार उत्तरायण पर पीएम मोदी और तिरंगा समेत अन्य पतंग आसमान में छाएंगे|

Related Articles

Back to top button