ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

कैप्टन सौंदर्या शर्मा को मिला विशेषाधिकार, चार सदस्य हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 16 के घर में हर रोज लोगों के नए-नए रंग देखने को मिल रहे है। ताजा एपिसोड में भी घरवालों के बीच जमकर घमासान देखने को मिला। हमेशा शांत नजर आने वाली सुंबुल तौकीर खान का नए एपिसोड में अलग ही रूप देखने को मिला। सबसे पहले सुंबुल की भिड़ंत अर्चना गौतम और प्रियंका से किचन में हो गई। दरअसल, कैप्टंसी मिलने के बाद  सुंबुल अर्चना को मनमानी न करने के लिए समझती नजर आईं, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

शो में आज घर के सदस्यों को एक दूसरे को नॉमिनेट भी करना था, जिसके लिए बिग बॉस ने सभी को नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक टास्क दिया। बिग बॉस घरवालों को बताया कि घर के तीनों कैप्टन में से कोई एक जो भी इस बजर को सबसे पहले दबाएगा उसे एक विशेषाधिकार मिल जाएगा। इसके कुछ समय के बाद सौंदर्या यह बजर बजाने में कामयाब हो गईं।

टास्क के दौरान बिग बॉस ने बताया कि सौंदर्या, विकास और श्रीजिता इस बार सेफ हैं। इस दौरान सुंबुल शालीन को पलटू और कान का कच्चा बताती दिखीं। टास्क के आगे निमृत नॉमिनेट हो गईं, लेकिन सौंदर्या उन्हें अपने विशेषाधिकार से बचा लिया। इसके बाद अंकित के लिए साजिद, शिव समेत कुल 6 लोगों ने बजर दबाया, जिससे वह नॉमिनेट हो गए। हालांकि सौंदर्या ने उन्हें भी बचा लिया। टास्क खत्म होने तक शिव, टीना, शालीन और साजिद नॉमिनेट हो गए। अब देखना यह होगा कि इस बार वीकएंड के वॉर में कौन सा सदस्य घर से बाहर होता है।

Related Articles

Back to top button