ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजनीति

राजस्थान से निकल रही भारत जोड़ो यात्रा राहुल गहलोत और पायलट चुप्पी साध रहे 

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में एक दिन पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित रहा। पूरा दिन राहुल महिलाओं बेटियों के साथ चलें। उनकी समस्याएं जानीं और गहलोत सरकार को निराकरण करने के निर्देश दिए। ऐसा इसलिए किया कि राहुल गांधी यात्रा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। लेकिन राजस्थान में राजनीति में रुचि रखने वाले लोग चाहते हैं कि वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राहुल पर बात करें।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से गुजर रही है लेकिन राहुल यहां कांग्रेस के संकट पर बात नहीं कर रहे हैं। कोई हल नहीं निकाल रहे हैं। स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहे हैं कि यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही रहने वाले हैं या पायलट की भूमिका भी तय होगी। इसके पहले सभी लोग गुजरात चुनाव के परिणामों से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जोड़कर सवाल उठा रहे थे-गुजरात में यह यात्रा क्यों नहीं निकाली? भारत जोड़ो यात्रा में जुट रही भीड़ कांग्रेस के वोटों में क्यों तब्दील नहीं हो रही है?

पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कन्हैया कुमार यह बात कह चुके हैं कि जरूरी नहीं है कि भारत जोड़ो यात्रा में चुनाव की बात हो या पार्टी की बात हो। इस यात्रा का मकसद लोगों से जुड़ने का है और लोग जुड़ रहे हैं। उनका कहना था कि चुनाव और परिणाम राजनीति का एक हिस्सा है। यह पूरी राजनीति नहीं है। महात्मा गांधी ने भी कई यात्राएं निकाली सत्याग्रह किए आंदोलन किए…क्या वो चुनाव लड़ने के लिए किए गए थे। क्या महात्मा गांधी राजनीतिज्ञ नहीं थे।

Related Articles

Back to top button