ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

प्रचंड जीत के बाद दूसरी बार सीएम बने भूपेंद्र पटेल ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राज्य सचिवालय में गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में मंगलवार को कार्यभार संभाला। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पटेल के साथ कैबिनेट स्तर के आठ मंत्रियों सहित सभी 16 मंत्रियों ने भी स्वर्णिम संकुल-1 और स्वर्णिम संकुल-2 में अपने-अपने विभागों का प्रभार संभाला।

पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में सोमवार को एक भव्य समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने से पहले पटेल ने मंगलवार को सभी मंत्रियों को उनके दफ्तर में जाकर बधाई दी।

कैबिनेट मंत्रियों में कनू देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, कुबेर डिंडोर और भानुबेन बावरीया शामिल हैं। हर्ष सांघवी और जगदीश विश्वकर्मा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं । राज्य के छह अन्य मंत्रियों में पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चूभाई खाबाद, मुकेश पटेल, प्रफुल्ल पंशेरिया, भीखूसिंह परमार और कुवरजी हलपति शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button