ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
हरियाणा

चुनावी रंजिश ने ली एक और जान, 3 गांव के लोगों ने महिला सरपंच के जेठ को उतारा मौत के घाट

पानीपत: जिले के गांव झांबा में चुनावी रंजिश के कारण पुराने सरपंच के परिजनों ने 3 गांव के लोगों के साथ मिलकर महिला सरपंच के जेठ पर तेज धार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हमलावर खेत में पीड़ित का गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सरपंच के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है।

खेत में काम कर रहे महिला सरपंच के जेठ पर किया हमला

पिछले महीने हुए पंचायत चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों के बीच शुरू हुई रंजिश इस कदर बढ़ गई कि एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। चुनाव  हारे हुए प्रत्याशी ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर नवनिर्वाचित सरपंच के जेठ को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि जब आरोपियों ने पीड़ित पर हमला किया, तब वह अपने खेत में काम कर रहे थे। आरोपियों ने उनके ऊपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर मामला किया दर्ज

जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि मृतक सहीराम के परिजनों ने शिकायत देकर बताया कि चुनाव में उनकी दूसरे पक्ष के साथ कहासुनी के बाद रंजिश चल रही थी। इसके चलते हारे हुए पक्ष के लोगों ने उनके भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू करते हुए सुभाष त्यागी, संदीप, सीटू और नफीस नामक लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button