ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
लाइफ स्टाइल

अगर रखना चाहते हैं तो किडनी को स्वस्थ, तो फॉलो करें ये टिप्स

हमारे शरीर में किडनी एक अहम अंग है, जो विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के साथ खून को साफ रखने में मदद करती है। किडनी, शरीर से पेशाब के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। साथ ही शरीर के तमाम रसायनों जैसे सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसी कारण अगर किडनी खराब हो जाती है तो शरीर के नुकसानदायक तत्व बाहर नहीं निकल पाते और धीरे धीरे शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलकर जान का जोखिम बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी किडनी का खास ध्यान रखना है। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं।

दर्द निवारक का सेवन न करें

दवा के अत्यधिक सेवन से किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आपने अक्सर देखा होगा कि सामान्य सिर दर्द और थकान रहने पर लोग दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। अधिक जरूरत न हो, तो दवा का सेवन बिल्कुल न करें। इसके बदले में आप सिरदर्द को दूर करने के लिए घरेलू उपाय कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा ही सेहतमंद रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। साथ ही संतुलित आहार जरूरी है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इससे उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।

पानी खूब पिएं

अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। साथ ही शरीर हाइड्रेट रहता है। वहीं, किडनी के लिए भी यह फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं।

उच्च रक्तचाप और शुगर को कंट्रोल में रखें

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए उच्च रक्तचाप और शुगर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए पोटैशियम रिच फूड का सेवन करें। वहीं, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए संतुलित आहार रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। आसान शब्दों में कहें तो चीनी और नमक का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

Related Articles

Back to top button