ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

गोवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गोवा पहुंचे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां 3 राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन किया। इसमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में अधिकतम सुविधाएं हैं। यह जनता में आयुर्वेद के बारे में जागरूकता पैदा करेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान, दिल्ली का भी उद्घाटन किया। पीएम ने गोवा में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) के समापन समारोह में भी हिस्सा लिया।

इस दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा और आयुर्वेदा के लिए आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस लेकर आए। जो 70 सालों में नहीं हुआ था वो पीएम ने 8 साल में करके दिखाया है। आज तक गोवा में अलग से आयुष मंत्रालय नहीं था, मगर आज वर्ल्ड आयर्वेद कांग्रेस के बाद से गोवा में अलग से आयुष मंत्रालय होगा। वो राज्य में आयुष डॉक्टर के लिए समर्पित होगा।

Related Articles

Back to top button