ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मप्र की सबसे लंबी सुरंग का लोकार्पण

भोपाल । केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज मध्यप्रदेश को प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग की सौगात दी। 1004 करोड़ रुपए की लागत से बनी मोहनिया टनल का लोकार्पण गडकरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में किया। टनल झांसी (उत्तरप्रदेश) को रांची (झारखंड) से जोडऩे वाले नेशनल हाईवे-39 पर बनी है। लोकार्पण का मुख्य कार्यक्रम सीधी छोर पर हुआ। केंद्रीय मंत्री गडकरी फोरलेन चोरहटा बाइपास से आते हुए मोहनिया टनल पहुंचे। गडकरी टनल के रीवा छोर पर आएंगे। यहां 100 फीट का तिरंगा फहराएंगे। वे बदवार सोलर प्लांट के करीब बने मंच पर आमसभा कर 2443 करोड़ रुपए के कामों का भूमि पूजन करेंगे। मोहनिया टनल की कुल लंबाई 2280 मीटर है जो 6 लेन की हैं। थ्री लेन आने के लिए और थ्री लेन जाने के लिए है। सुरंग को अंदर आपस में 7 स्थानों पर जोडऩे के लिए अंडर पास दिए गए हैं। अगर कोई वाहन बीच से वापस लौटना चाहे तो आसानी से लौट सकता है। सेफ्टी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं।

रीवा-सीधी के बीच 7 किमी की दूरी होगी कम
टनल बन जाने से रीवा-सीधी के बीच 7 किमी की दूरी घट गई है। आना-जाना आसान होने से 45 मिनट का वक्त भी बचेगा। टनल जंगली जानवरों की सेफ्टी में भी मददगार है। दरअसल अब घाट का रास्ता बंद होने से जंगली जानवर अपने एरिया में खुलकर घूम-फिर पा रहे हैं।

सुरंग की शुरुआत में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट
सुरंग की शुरुआत में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है। सीधी के छोर पर जहां सुरंग समाप्त होती है वहां ऊपर से बाणसागर बांध की नहर गुजर रही है। इस नहर से उत्तरप्रदेश राज्य को पानी दिया जाता है। काफी मशक्कत के बाद नहर को बंद कर चार महीने में एक्वाडक्ट का निर्माण किया गया। सुरंग के ऊपर से एक नहर और एक सड़क गुजर रही है।

Related Articles

Back to top button