ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

ग्वालियर एक बेशर्म पति ने पत्नी के बेडरूम वाले विडियो वायरल किए, कारण दहेज में कार नही मिली थी।

ग्वालियर में पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर हुआ विवाद इस हद तक पहुंच गया कि पति ने पत्नी के साथ बेडरूम में बनाए विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह बेहद आपत्तिजनक हैं। जब महिला को उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से इन VIDEO के वायरल होने की खबर मिली तो उसने विरोध किया। जिस पर पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामला उपनगर ग्वालियर की मछली मंडी का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। शहर के लधेड़ी मछली मंडी निवासी 25 वर्षीय महिला एमए पास है। दो साल पहले उसकी शादी दतिया निवासी 27 वर्षीय युवक से हुई थी। युवक एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। शादी में महिला के परिजन ने लड़के को दहेज में बुलेट (बाइक) दी थी। शादी के छह महीने तक सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद युवती को उसका पति परेशान करने लगा। शिकायत वापस लेने का बना रहा था दबाव युवक बुलेट की जगह कार की मांग करने लगा। इसी को लेकर उसने कई बार महिला के साथ मारपीट भी की। जिसके कारण पीड़िता ग्वालियर अपने मायके आ गई। यहां महिला थाने में उसने घरेलू हिंसा की शिकायत कर दी। इसी शिकायत को वापस लेने के लिए पति लगातार पत्नी पर दबाव डाल रहा था। युवक धमकाता था कि यदि उसने मामला वापस नहीं लिया तो वह उसके फोटो-VIDEO वायरल कर देगा। पर महिला ने मामला वापस लेने से साफ मना कर दिया। जिस पर आरोपी पति ने पत्नी के साथ बेडरूम के कुछ VIDEO वायरल कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button