ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना पुलिस ने इनामी बदमाश पकड़ा ,दर्जन भर अपराधों में लिप्त पप्पू लोहिया ।

मुरैना की सुमावली थाना पुलिस ने 6 फुट लंबे कद-काठी के पप्पू लाहिया नामक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। इसके खिलाफ तीन गरिफ्तारी वारंट सहित एक स्थाई वारंट था इसके खिलाफ सुमावली, बानमोर तथा नूराबाद पुलिस थानो में कुल मिलाकर दर्जन भर अपराध पंजीबद्ध हैं। प्रेस वार्ता में सबसके सामने पप्पू लोहिया बदमाश को पेश करती पुलिस प्रेस वार्ता में सबसके सामने पप्पू लोहिया बदमाश को पेश करती पुलिस यह जानकारी देते हुए, एडिशनल एसपी रायसिंह नरवरिया ने बताया कि पप्पू लोहिया एक बड़ा बदमाश है जिससे पूरे सुमावली क्षेत्र में उसका खौफ है। लोग उससे न केवल डरते हैं बल्कि वह पैसे लेकर अपराधों को अंजाम देता था। उसके ऊपर लूट, डकैती व शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य गंभीर अपराध लंबित हैं। भाड़े पर अपराध करने वाला यह लंबे-कद काठी का बदमाश लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। जानकारी देते एएसपी रायसिंह नरवरिया जानकारी देते एएसपी रायसिंह नरवरिया रिश्तेदार के घर से दबोचा पुलिस ने बीती रात सुमावली थाना पुलिस को सूचना मिली की पप्पू लोहिया अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की तथा उसको सोते में ही दबोच लिया। अगर वह जाग जाता तो निश्चित रुप से पुलिस पर फायरिंग करता। पुलिस उसे लेकर सुमावली थाने पहुंची तथा दूसरे दिन उसे पुलिस लाइन में सबके सामने पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button