ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

भाई को जेल से छुड़वाने के लिए बहन बनी चोर! 4 लाख रुपये के गहनों पर साफ हाथ, फूफा के घर में डाला डाका

इंदौर: एक बहने ने अपने भाई को जेल से छुड़वाने के लिए अपराध की राह पकड़ ली। आरोपी बहन ने 4 लाख रुपए के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना हीरा नगर थाना क्षेत्र के गोरी नगर की है। जिसके बाद हरकत में आई इंदौर पुलिस ने  आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दिलीप पूरी ने बताया कि हत्या के मामले में जेल में बंद भाई को छुड़वाने के लिए बहन ने अपने ही रिश्तेदार फूफा के घर सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस की गिरफ्त में आई महिला ने पूछताछ में चोरी की घटना को कुबूल किया है। इसके साथ ही आरोपी महिला से पुलिस ने  सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं।

महिला ने फूफा के घर से चोरी किए गहने 

गोरी नगर में रहने वाले किराना व्यापारी के घर हुई लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पिछले 2 सालों से उसका भाई हत्या के मामले में जेल में बंद था। उसकी जमानत के लिए पैसे का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। जिसको लेकर उसने अपने ही फूफा के घर में चोरी की वारदात की साजिश रची।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी महिला की पहचान 

आरोपी महिला बबीता ने घर की चाबी हासिल की और ताला खोलकर घर की अलमारी के लॉकर से सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बबीता को गिरफ्तार किया है। वहीं व्यापारी के घर में चोरी में 4 लाख रुपए के आभूषण बरामद किए है।

Related Articles

Back to top button