ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बैतूल में बोरवेल में गिरे 8 साल के तन्मय ने तोड़ा दम, साढ़े चार दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मध्य प्रदेश के बैतूल में तन्मय साहू नामक 8 साल का एक बच्चा 400 फीट गहरे बोरवेल में बीते 6 दिसंबर को गिर गया था। तन्मय बोरवेल में 55 फीट की गहराई पर फंसा था। पिछले लगभग साढ़े चार दिन से तन्मय को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।

PunjabKesari

आज सुबह तन्मय को बोरवेल से निकाला लिया गया था और उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तन्मय की जान नहीं बचाई जा सकी। बैतूल जिला प्रशासन ने कहा कि 8 साल का तन्मय साहू जो बोरवेल में गिर गया था, उसकी मौत हो गई है।

बता दें कि तन्मय को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थीं। बोरवेल के पास एक सुरंग बनाई गई थी और उसके बाद तन्मय को निकाला गया। हालांकि, तन्मय की जान बचाने में कामयाबी नहीं मिली। तन्मय की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों के बीच मातम का माहौल है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले पर लिया था संज्ञान
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया था। शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘बैतूल के आठनेर ब्लॉक के मांडवी गांव में 8 साल के मासूम के बोरवेल में गिरने की घटना दुखद है।मैंने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मैं प्रशासन के सतत संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने हेतु प्रयासरत है। मासूम की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।’

Related Articles

Back to top button