ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

‘आज कांग्रेस की हालत यह है कि वह अपना वजूद खोजने पर मजबूर है’: गुजरात हार पर सिंधिया का तंज

गुजरात विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रिकॉर्ड जीत के साथ कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अपना वजूद खोजने पर मजबूर है। सिंधिया ने इंदौर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की रिकॉर्ड जीत का जिक्र करते हुए कहा, “आज कांग्रेस की हालत यह है कि वह अपना वजूद खोजने पर मजबूर है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जरूर बहुमत मिला है, लेकिन उसके और भाजपा के बीच मतों का अंतर बहुत कम रह गया है। सिंधिया ने दावा किया, “इससे पहले हिमाचल प्रदेश में जब भी सत्ता परिवर्तन हुआ, भाजपा और कांग्रेस के बीच मतों का अंतर छह से सात प्रतिशत के बीच होता था। लेकिन अब यह अंतर एक प्रतिशत से भी कम पर सिमटकर रह गया है।” सिंधिया ने मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने के कमलनाथ के दावे पर चुटकी ली।

उन्होंने कहा, “कई लोगों को सपने देखने की आदत होती है। वे सपने देखते रहें, लेकिन मध्य प्रदेश में भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार काम कर रही है।” गौरतलब है कि सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार का 20 मार्च 2020 को पतन हो गया था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा 23 मार्च 2020 को सूबे की सत्ता में लौट आई थी।

Related Articles

Back to top button