ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

बोले- गुजरात में भाजपा की जीत का असप मप्र की ट्राइबल सीटों पर दिखेगा

हरदा: मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया शुक्रवार को हरदा पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में कलेक्टर ऋषि गर्ग, एसपी मनीष अग्रवाल सहित सहकारिता विभाग से जुड़े अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मंत्री अरविंद भदौरिया हरदा में आयोजित विश्व विख्यात कथा वाचक जया किशोरी की कथा सुनने गए हुए है। यहां पहुंचकर उन्होंने सहकारिता विभाग से जुड़ी योजनाओं के विषय में कलेक्टर से जानकारी भी ली।गुजरात में भाजपा की जीत का असर मप्र में देखने को मिलेगामीडिया से चर्चा करते हुए अरविंद भदौरिया बोले कि गुजरात चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का असर इस बार मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। प्रदेश की जिन ट्राइबल सीटों को पिछले चुनाव में कांग्रेस के षड़यंत्र की वजह से भाजपा को नुकसान हुआ था, उन सभी सीटों पर गुजरात की जीत का असर देखने को मिलेगा।गुजरात से लगी सीमाओं से जुड़ी ट्राइबल सीटों पर भी इस चुनाव में भाजपा को जीत मिलेगी। वही ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के सवाल को लेकर मंत्री भदौरिया ने कहा कि उनके आने से ग्वालियर चंबल संभाग सहित पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा को लाभ होगा।उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने सहकारिता विभाग में नियुक्ति कर रही है।जया किशोरी का किया अभिनन्दनसहकारिता मंत्री अरविंदसिंह भदौरिया ने कथा स्थल पर पहुंचकर कथा वाचक जया किशोरी का अभिनंदन कर व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर कथा के आयोजन कृषि मंत्री कमल पटेल ने मंत्री भदौरिया का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।दोनों मंत्रीद्वय ने पांडाल में बैठकर कथा का श्रवण किया।

Related Articles

Back to top button