ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

मनमुटाव में प्रेमी ने शक के आधार पर की स्कूली छात्र की हत्या

कक्षा 12 के छात्र रोनिल सरकार की हत्या मामले में कानपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी हत्या 35 दिन पहले की गई थी। हैदराबाद के साइबर विशेषज्ञों की टीम ने शिक्षण संस्थान में रोनिल के साथ कंप्यूटर कक्षाओं में भाग लेने वाली 1 लड़की और आरोपी के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के आधार पर गिरफ्तारी की। पुलिस ने आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विकास यादव के रूप में की है। विकास ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उस शक था कि रोनिल के किसी लड़की से संबंध थे लेकिन जब पूछा तब इंकार कर दिया था। विकास को शक था कि रोनिल के कहने पर लड़की ने उस ठुकरा दिया है। इसीलिए विकास के मन में पहले से ही गुस्सा था। जब विकास ने लड़की से रोनिल के साथ उसके रिश्ते के बारे में पूछा तब उसने कहा कि रोनिल लड़की के लिए एक भाई की तरह था और उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर अपलोड की थी जिसमें वह रोनिल को राखी बांधती नजर आ रही है।हालांकि विकास को यकीन नहीं हुआ और उसने रोनिल को खत्म करने का प्लान बनाया। 25 अक्टूबर को विकास रोनिल से मिला और कहा कि वह उससे बात करना चाहता है। रोनिल ने कहा कि वह 31 अक्टूबर को स्कूल समय के बाद उससे मिलेगा। स्कूल छोड़ने के बाद विकास ने रोनिल को लड़की से दूर रहने के लिए कहा। इसके बाद विकास को रोनिल की लड़की के साथ खड़े होने की एक तस्वीर मिली जिसमें लिपस्टिक का निशान था। यह देख कर विकास को गुस्सा आ गया और उसने रोनिल का गला दबा दिया। हत्या करने के बाद वह अपनी मौसी के यहां महाराजपुर चला गया।

Related Articles

Back to top button