ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

उज्जैन: विधायक के सामने BJP पार्षद पर चाकू से जानलेवा हमला, गाड़ी टकराने पर हुआ विवाद

उज्जैन: उज्जैन में बीजेपी पार्षद पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बड़ी बात यह कि बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि सारी घटना को अंजाम विधायक के सामने ही दिया। विधायक ने पार्षद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में थाना जीवाजीगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वहीं जानलेवा हमला की सूचना मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। घटना बीती रात लगभग 10. 30 बजे के आसपास की बताई गई है। बीजेपी पार्षद सुशील श्रीवास विवाह समारोह में शामिल होने परिवार सहित पहुंचे थे। जहां अंकपात रोड़ स्थित कृष्णा वाटिका के बाहर पार्किंग के दौरान उनकी गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई इसे लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उज्जैन उत्तर विधायक पारस जैन व पार्षद का परिवार भी मौजूद था। बदमाशों ने पार्षद के कमर में चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद विधायक ही घायल पार्षद को लेकर अस्पताल पहुंचे। उपचार के लिए पार्षद को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में उनके समर्थकों और परिचितों की भीड़ लग गई।

Related Articles

Back to top button