ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

भोपाल में लॉयल बुक डिपो में बुक्स, एसी और फर्नीचर जला

भोपाल : भोपाल के इब्राहिमपुरा इलाके में गुरुवार देर रात एक बुक डिपो में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने पास की 2 दुकानों को भी जद में ले लिया। ज्यादा धुआं निकलने से फायरकर्मियों को कांच और ताले तोड़ने पड़े। करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से सैकड़ों बुक, एसी और फर्नीचर जलकर खाक हो गया। वहीं, पास में रहने वाले कई परिवार धुएं के कारण परेशान होते रहे। रात डेढ़ बजे लोगों ने बरसों पुराने लॉयल बुक डिपो में से धुआं निकलते हुए देखा। डिपो में हजारों बुक रखी थीं। पास की दो दुकानों में भी आग लगने से धुआं निकल रहा था। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फतेहगढ़ फायर स्टेशन से पहुंचे दमकलें और टैंकरों से आग पर काबू पाया जाने लगा, लेकिन धुआं इतना ज्यादा था कि फायरकर्मी आग नहीं बुझा पा रहे थे।

दूसरी मंजिल पर फॉल सीलिंग में लगी थी आग, सबकुछ जल गया

फायर फाइटर अदनान मेहबूब और ड्राइवर आरिफ भाई ने बताया कि बुक डिपो की दूसरी मंजिल पर फॉल सीलिंग में आग लगी थी। संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। जब मौके पर पहुंचे तो धुएं की वजह से आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। पास की दुकानों में भी ज्यादा धुआं निकल रहा था। एक दुकान में शूज रखे थे। आग बुझाने के लिए कांच और शटर के ताले तोड़े गए। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब चार घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

बरसों पुरानी बुक्स जली

आग की वजह से डिपो में रखी बरसों पुरानी सैकड़ों बुक्स जल गई। वहीं, चार एयर कंडिशनर (एसी) और फर्नीचर जल गया। पास की दुकानों में भी खासा नुकसान हुआ है।

माल निकालने में लगे दुकानदार

आग लगने की जानकारी लगते ही दुकानदार भी मौके पर पहुंचे और माल बाहर निकालने में लगे रहे। काफी देर तक वे मशक्कत करते रहे। उधर, धुआं निकलने और आग लगने से आसपास के रहवासी परेशान होते रहे।

Related Articles

Back to top button