ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजनीति

गुजरात की ऐतिहासिक जीत पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण : केंद्रीय रक्षा मंत्री 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को दिया है। भाजपा गुजरात में लगातार सातवीं बार ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है और राज्य में किसी विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीट जीतकर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है हम इससे अचंभित नहीं है।

सिंह ने कहा गुजरात में सरकार समर्थक लहर है। हम गुजरात में एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं क्योंकि राज्य के लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है। गुजरात में भाजपा की ‘ऐतिहासिक विजय विकास सुशासन और जन कल्याण के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता की जीत है। उन्होंने कहा ‘‘इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का भरोसा उनकी लोकप्रियता और साख को जाता है। उन्हें बधाई और जनता का आभार। इतना ही नहीं रक्षा मंत्री सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल को भी राज्य में भाजपा के प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button