ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

Tiger Death Video : बाघ की फांसी लगने से संदिग्ध मौत, जांच में जुटी टीम

Tiger Death Video : मध्य प्रदेश पन्ना में एक व्यस्क युवा बाघ की पेड़ के फंदे में फांसी लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. देश की यह पहली घटना होगी जब एक बाघ की फांसी लगने से मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक, बाघ का शव चार दिन तक पेड़ पर लटका रहा. इस संदिग्ध मामले की वन विभाग जांच करने में लगा है. साथ ही, एसटीएफ टाइगर टीम और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. वन विभाग में हड़कंप मचा हैगौरतलब है कि साल 2009 में पन्ना में बाघ पूरी तरह से खत्म हो गए थे. बाघों की दुनिया को पुनः आबाद करने ‘टाइगर रीलोकेशन प्रोग्राम’ चलाया गया, जो काफी सफल रहा. इस प्रोग्राम के जरिए बाघों की संख्या बढ़कर 50 से ज्यादा हो गई है. हालांकि, अब बाघों के मरने की खबरें आने लगी हैं. पन्ना में एक युवा बाघ की पेड़ से फांसी लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है. देश की पहली घटनाउत्तर वन मंडल के पन्ना रेंज अंतर्गत विक्रमपुर की तिलगवा बीट में एक बाघ फांसी के फंदे से लटका मिला. विक्रमपुर नर्सरी के पास इस बाघ का शव मिलने से खलबली मच गई है. देश की यह पहली घटना होगी जब किसी बाघ की फांसी लगने से मौत हुई है.
सख्ती से कार्रवाई वयस्क युवा बाघ की मौत बेहद चिंता का विषय है बाघ के शव से मालूम होता है कि मौत पांच दिन पहले हुई होगी. मामला शिकार से जुड़ा हो सकता है. इस कारण वन विभाग भी गंभीर है. लेकिन, इस मौत ने कई प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं. पहला सवाल तो यह कि आखिर बाघ पेड़ से कैसे लटक गया? क्या लगातार हो रही बाघों की मौत पन्ना के लिए खतरे की घंटी है? जो शिकारी आसपास मौजूद हैं, उनपर शिकंजा क्यों नहीं कसा जा रहा है?

Related Articles

Back to top button