ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

मरीन ड्राइव पर ग्राहक की कर रहा था तलाश; पुलिस को नहीं दिखा सका कोई दस्तावेज

रायपुर: रायपुर के तेलीबांधा से वाहन चोरी करने वाले व्यक्ति को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 2 गाड़ियों के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। इस आरोपी ने पहले पुलिस को चकमा भी देने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली थी कि मरीन ड्राइव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति टू व्हीलर गाड़ी को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति मिथुन उर्फ किशोर मोगराज (23 वर्ष) से पूछताछ की गई। साथ ही उससे गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा गया। जिसके बाद आरोपी पुलिस को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने लगा। इस पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी काशीराम नगर का रहने वाला है।आरोपी मिथुन उर्फ किशोर मोगराज।आरोपी मिथुन ने पुलिस को बताया कि उसने गाड़ियां शहर के अलग-अलग जगह से चोरी की है। पुलिस ने पहली गाड़ी मौके से बरामद की है, जबकि दूसरी गाड़ी आरोपी के बताए एड्रेस से जब्त की गई है। इसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button