ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

मंत्री चौबे के बंगले के बाहर खड़ीं होकर बोलीं- हक की नौकरी भीख में दे दो

रायपुर: राजधानी रायपुर में सोमवार को अनुकंपा नियुक्ति संघ की महिलाओं ने मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले में भीख मांगकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथ में कटोरा लेकर मंत्री के बंगले में जाकर नौकरी के लिए भीख मांगीं। जिसके बाद पुलिस ने उन महिलाओं को हिरासत में ले लिया।सोमवार दोपहर 1 बजे पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ की कुछ महिलाएं अचानक पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले में पहुंच गईं। ये बंगले के मुख्य दरवाजे पर हाथों में कटोरा लेकर खड़ी हो गईं और नौकरी के लिये भीख मांगने लगीं। इसके बाद तत्काल बंगले के सिक्योरिटी वालों ने उन्हें हटाने की कोशिश की लेकिन महिलाएं हटने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई।मंत्री के बंगले में इस तरह के प्रदर्शन से हड़कंप मच गया। जिसके बाद महिला पुलिस को बुलाकर उन्हें हिरासत में लिया गया। इस पूरे घटना के बीच मंत्री रविन्द्र चौबे भी बंगले में पंहुच गए लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाओं से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।थाने में दिया धरनापुलिस ने महिलाओं को सिविल लाइन थाने ले गई। जहां उनसे मिलने बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से मिलना चाहा। साथ ही हिरासत में लेने का कारण पूछा। तो पुलिसवालों ने उन्हें जानकारी देने और प्रदर्शनकारी महिलाओं से मिलवाने से मना कर दिया। जिसके बाद गौरीशंकर थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए।मामला बिगड़ता देख पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को छोड़ दिया । गौरीशंकर अग्रवाल ने से बातचीत में कहा कि सरकार असंवेदनशील हो चुकी है। यह महिलाएं पिछले 45 दिनों से धरना दे रही है और किसी को कोई फर्क नही पड़ रहा है।संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृघे ने कहा प्रियंका गांधी महिलाओं को मजबूत करने आरक्षण देने की बात करती है। लेकिन यहां हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य की विधवा बहू बेटियां भीख मांगने के लिए मजबूर हो गई है। सरकार जगह-जगह जाकर भेंट मुलाकात कर रही है और हम से मिलने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है।

Related Articles

Back to top button