ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

महेंद्रगढ़ GM का नाम लेकर प्रमोशन का झांसा दे मांगी रिश्वत; FIR दर्ज

महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव सतनाली बस स्टैंड पर चरखी दादरी और आगरा के लिए अग्रिम टिकट बुकिंग करने वाले रोडवेज के एक कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी का प्रयास किया गया। दोपहर बाद 2 मोबाइल नंबरों से उसे फोन कर बीसी (बुकिंग क्लर्क) के पद पर प्रमोट करने के लिए जीएम के नाम से 30 हजार रुपए मांगे गए। कर्मचारी को शक हुआ तो उसने सीधे GM से बात की तो पूरा मामला साफ हो गया कि उसे ठगने का प्रयास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।फोन पर झांसा देने का प्रयासमहेंद्रगढ़ के गांव कादमा निवासी कर्मवीर ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में बस स्टैंड सतनाली पर कार्यरत है। उसकी ड्यूटी चरखी दादरी-आगरा बसों के लिए अग्रिम बुकिंग की है। सोमवार को ड्यूटी पर था तो एक मोबाइल नंबर से लगभग 13.50 पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह हेड ऑफिस चंडीगढ़ से बोल रहा है। आप कर्मवीर सी-267 चरखी दादरी डिपो से बोल रहे हैं। इसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि आप दिल की बीमारी से पीड़ित हैं।6 कर्मियों को प्रमोशन की बातउसे बताया गया कि सरकार ने प्रत्येक डिपो से 6 कर्मचारियों को बुकिंग क्लर्क के पद पर प्रमोशन करवाने बारे रिपोर्ट मांगी है। इस बीच एक दूसरे नंबर से फोन आया और बोलने वाले ने कहा कि वे GM प्रदीप अहलावत बोल रहे हैं। उसे कहा गया कि आपके पास हैड आफिस से फोन आएगा। तमीज से बात कर लेना।फोन पर मांगी रिश्वतइसके थोडी देर बाद मोबाइल नंबर से दोबारा फोन आया और बोला की आप 30 हजार रुपए मेरे अकाउंट में डलवा दो। तब आपका नाम इस लिस्ट मे आएगा अथवा नही आएगा। कर्मवीर ने बताया कि उसे संदेह हुआ। इसके बाद उसने जीएम प्रदीप अहलावत से फोन पर बात की और पूरी घटना से अवगत कराया। जीएम ने उसे बताया कि आपसे कोई भी बात नही की है। ये फ्रॉड काल है। इस की FIR दर्ज करवाओ।

Related Articles

Back to top button