ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

दुबई वेकेशन पर दिखा Priyanka Chopra का दिलकश अंदाज

बॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस लुक के लिए काफी मशहूर हैं। हाल ही में प्रियंका रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड शो में शामिल हुई थीं। प्रियंका ने अपने लुक से अवॉर्ड शो में कहर ढाया। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म फेस्टिवल के बाद प्रियंका दुबई पहुंच गईं और वीकएंड का लुत्फ उठाया। जिसकी तस्वीरें भी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की हैं।

हाल ही में प्रियंका दुबई में अपने दोस्तों के साथ वीकएंड सेलिब्रेट करती हुई काफी खुश नजर आईं। अभिनेत्री ने अपने हॉट लुक में खूब सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वे समंदर किनारे बैठी शांत माहौल का आनंद ले रही हैं।

प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से दोस्तों के साथ मजे करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में ‘वीकएंड वाइब्स’ लिखा। तस्वीरों में प्रियंका हमेशा की तरह बहुत बिन्दास नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह येलो कलर के स्विमिंग सूट में दिखाई दे रही हैं, जिसमें अभिनेत्री बेहद हॉट लग रही हैं। इसके अलावा वह सफेद रंग की ड्रेस में भी काफी खूबसूरत अवतार में नजर आईं।

प्रियंका को अपने दोस्तों के साथ मजे करना बहुत पसंद है। वह अक्सर अपने दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी करती हुई नजर आती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ के लिए काफी मेहनत कर रहीं हैं, इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button