ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
पंजाब

जिले में 5 हजार CCTV कैमरे लगेंगे;  ट्रैफिक के भी ऑनलाइन चालान होंगे

चंडीगढ़: मोहाली जिले की अहम सड़कों पर लोग ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां उड़ाते हैं। मोहाली जिले में लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश पाने के लिए अब CCTV कैमरों का सहारा लिया जाएगा। पूरे जिले में 5 हजार CCTV कैमरे लगाए जाने की योजना पर काम हो रहा है। यह CCTV कैमरे पूरे जिले में संवेदनशील प्वाइंट्स पर लगाए जाएगें। इसमें स्थानीय प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। इन कैमरों की मदद से न सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी आसान होगी बल्कि ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले भी कैद होंगे। बता दें कि मौजूदा समय में जिले में सिर्फ 400 के लगभग CCTV कैमरे हैं। वहीं चंडीगढ़ में 2,200 CCTV कैमरे लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में लगे कुल कैमरों में से 70 प्रतिशत बेकार पड़े हुए हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने मोहाली जिले में CCTV कैमरे लगाने के लिए 5 करोड़ रुपए के बजट को पास किया था।वहीं मोहाली पुलिस ने लोगों को अपनी प्रॉपर्टी पर भी CCTV कैमरे लगाने की सलाह दी है। इनमें मकान, दफ्तर आदि शामिल हैं। इससे उनकी प्रॉपर्टी में चोरी को अंजाम देने वाला आसानी से कैद हो पाएगा। कैमरे घरों और सड़क की दिशा में भी होने चाहिए।पुराने कैमरों को ठीक करवाया जाएगाजिले में नए CCTV कैमरे चरणबद्ध तरीके से लगाए जाएंगे। शुरुआत में जिले के 78 चौक पर यह कैमरे लगेगें। इनमें से 20 चौक पर पहले से ही कैमरे लगे हुए हैं। हालांकि इनकी स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में इन्हें ठीक करवाने का भी ऑर्डर दिया गया है। हर चौक पर 4 कैमरे लगाने की योजना है। वहीं जो चौक बड़े हैं वहां 12 तक CTTV कैमरे लगाए जा सकते हैं। नए कैमरे लगाने के लिए मोहाली पुलिस ने आदेश जारी कर दिए हैं।जीरकपुर-डेरा बस्सी-खरड़ भी होगा कवरपहले चरण में मोहाली शहर को कवर करने के बाद जीरकपुर, डेरा बस्सी और खरड़ में फोकस किया जाएगा। किन प्वाइंट्स पर कितने कैमरे लगाए जाने हैं उसे लेकर सर्वे किया जा रहा है। बता दें कि मोहाली जिले में खुल कर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना होती है। गलत दिशा में ड्राइविंग करना, राँग कट, लाइट जंप, ओवरस्पीडिंग, विदाउट हेलमेट राइडिंग जैसी ट्रैफिक वॉयलेशंस काफी हैं। वहीं जिले में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या कम है।चोरीशुदा सवार आरोपी तुरंत पकड़ा जाएगाजिले के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर चौक पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर्स(ANPR) लगाने की भी योजना है। इससे गाड़ियों की नंबर प्लेट आसानी से कैप्चर हो सकेगी। पुलिस चोरी हुए वाहनों का डेटा ANPR कैमरों में फीड कर देगी। जैसी ही कोई संदिग्ध चोरी हुए वाहन को लेकर गुजरेगी तो ANPR में उसकी तस्वीर कैप्चर हो जाएगी। यहां से सीधा पुलिस कंट्रोल रुम को एक अलर्ट जारी होगी। इससे आरोपी को तुरंत पकड़ लिया जाएगा। वहीं मोहाली पुलिस इन कैमरों की मदद से ऑनलाइन चालान शुरू करने की योजना पर भी काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button