ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

हादसे में 2 भतीजा और काका की मौत, कसरावद रोड पर हुआ हादसा

खरगोन: खरगोन में रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा घटित हुआ। जिला मुख्यालय से 20 KM दूर मेनगांव थाना क्षेत्र में लोहारी के पास जामला के मोड़ पर 2 बाइक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 4 लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। 2 घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया है।मृतकों में एक ही परिवार के 2 भतीजे और काका शामिल है। घटना के बाद सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। चश्मदीदों ने बताया कि लोहारी के पास जामला मोड़ पर ये हादसा हुआ।एक बाइक पर परिवार के 3 लोग इलाज कराने जा रहे थे वहीं दूसरी बाइक पर भी 3 युवक तेज रफ्तार में आ रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि 20 साल का संतोष पिता रूमसिंह, उसका भाई 25 साल का संदीप सीताराम सिंह और दोनों के काका 45 साल धूम सिंह पिता जाल सिंह निवासी खेड़ी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों इलाज कराने लोहारी गांव जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर 35 साल के प्यार सिंह पिता नाहर सिंह निवासी नया बिलवा धूलकोट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, सुनील पिता रमेश और मीठा राम पिता मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी मनीष खत्री और एसडीएम ओमनारायण सिंह जिला अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Back to top button