ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
पंजाब

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट, जालंधर सबसे ठंडा

अमृतसर: पंजाब में मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। आने वाले अगले तीन दिन पंजाब में गहरी धुंध अपना असर दिखाएगी। सरहदी व खुले इलाकों में विजिबिलिटी शून्य हो सकती है। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में धूप तो निकलेगी, लेकिन इसके साथ-साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया अलर्ट।सोमवार दोपहर मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है। माझा की बात करें तो गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर में धुंध रहने वाली है। वहीं दोआबा में कपूरथला और जालंधर में धुंध अपना असर दिखाएगी। वहीं पश्चिमी मालवा में फिरोजपुर व मोगा और पूर्वी मालवा में लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का असर देखने को मिलेगा। हालांकि शहरी व घनी आबादी एरिया में इसका इतना असर नहीं होगा, लेकिन खुले इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है।पंजाब में सबसे ठंडा जालंधरपंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 8 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इसके और नीचे गिरने का अनुमान है। रविवार सुबह सबसे ठंडा जालंधर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुक्तसर में 5.9, अमृतसर में 6.5, लुधियाना में 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में यह गिरावट 1 से 3 डिग्री तक की रही है।तापमान में आएगी गिरावटमौसम विभाग ने पहाड़ों पर 7 दिसंबर तक बर्फबारी होने की आशंका जाहिर की है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में इसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। बर्फबारी के बाद पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान तेजी से गिरेगा। इतना ही नहीं, मौसम में बदलाव आने से पंजाब के अधिकतर इलाकों में धुंध भी रहेगी।

Related Articles

Back to top button