ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

प्यार में धोखा खाने वालों के लिए स्पेशल डिस्काउंट, प्रेमी जोड़े के लिए भी ऑफर

सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक चायवाला आजकल सुर्खियों में बना हुआ है। वजह भी है जिसे सुनकर हर कोई हैरान भी है। गम भुलाने के लिए लोग इस चायवाले का चाय जरूर पी रहे है। अब आपको बताते है कि ऐसी क्या खासियत है चायवाले में, जो चाय बेचकर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।दरअसल, सिंगरौली जिले के रजमिलान निवासी दिनेश शाह ने बड़े शहरों की तर्ज पर चाय बेचने की एक तरकीब निकाली है। नाम भी अलग और अनोखे अंदाज में रखा। इसका परिणाम ये निकला की चंद दिनों में ही रोजाना चाय की बिक्री 2 हजार से लेकर 5 हजार तक होने लगी।प्यार में धोखा खाने वालों को डिस्काउंटजिले के रजमिलान गांव में दिनेश शाह ने चाय टपरी के नाम से चाय की दुकान खोली है। इस चाय की दुकान पर चाय की रेट में डिस्काउंट भी मिल रहा है, लेकिन सिर्फ उन लोगों को, जो प्यार में धोखा खाए है। उनके लिए स्पेशल 10 रुपए में चाय मिल रही है। वहीं प्रेमी जोड़ों को 15 रुपए में चाय मिल रही है।इसके अलावा आम लोगों के लिए भी एक अलग से रेट निर्धारित किया गया है। 20 रुपए में चाय आप को मिल सकती है,अगर आप प्यार और प्यार के धोखे से अलग है तो। चायवाले का यह अनोखा तरीका हर किसी को पसंद आ रहा है। लोग चाय पीने के लिए दूर से भी जा रहे है।इतनी है चाय की कीमतइस चाय वाले ने अपनी चाय की दुकान में जहां प्रेमी जोड़ों के लिए खास ऑफर रखा है। वहीं प्यार में धोखा खाने वालों के लिए उसने डिस्काउंट का भी विकल्प दिया है। इस दुकान पर प्रेमी जोड़ों को 15 रुपए में चाय मिलती है। वहीं प्यार में धोखा खाए लोगों को 10 रुपए की चाय मिलती है। जो भी इन दोनों श्रेणी में नहीं आता उनके लिए चाय की कीमत 20 रुपए है।

Related Articles

Back to top button