ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

बच्ची ने बताया- मुंह में रुमाल ठूसकर बनाता हवस का शिकार, भाई ने पड़ोसन को बताया

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक पिता ने अपनी बेटी से रेप किया। सहमी बच्ची ने अपनी पड़ोसन और समाज सेविका से अपना दर्द बयां किया। बच्ची ने उन्हें पत्र लिख बताया कि उसका पिता उसके मुंह में रुमाल ठूसकर हवस का शिकार बनाता रहा। इस घटनाक्रम में बच्ची की माता-नानी और बाकी के रिश्तेदार भी शामिल हैं।बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत नाजुक है। वह मुंह से बोल भी नहीं पाती। बच्ची के भाई और पड़ोसन ने समाज सेविका को सारी घटना की जानकारी दी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने समाज सेविका मनदीप कौर संधू के बयानों पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पड़ोसन ने संपर्क किया समाज सेविका सेकिराए पर रह रही बच्ची की रोजाना चिल्लाने की आवाजें आने के बाद उसकी पड़ोसन अंजू ने समाज सेविका से संपर्क किया। समाज सेविका मनदीप कौर संधू ने बच्ची तक पहुंची। बच्ची ने एक पत्र लिखकर उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। वहीं बच्ची के छोटे भाई ने उन्हें बताया कि किस तरह से आरोपी पिता बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की पहचान मुकेश महाते के रूप में हुई है।क्या कहना है समाज सेविका कासमाज सेविका मनदीप कौर ने बताया कि उन्हें बच्ची की पड़ोसन का फोन आया कि उनके वेहड़े में रहती एक बच्ची के साथ उसका पिता गलत हरकत कर रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि बच्ची की मां को इस घटना की पूरी जानकारी है। मां की मिलीभगत से बच्ची की शारीरिक शोषण हो रहा था। बच्ची सहमी हुई है। यदि समय रहते बच्ची को उसकी माता-पिता से न छुड़वाया गया तो ये लोग बच्ची को जान से मार सकते हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button