ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

सुल्तानपुर में गांव में आई बारात देखने निकला था, शरीर पर मिले चोट के निशान

सुलतानपुर: झाड़ियों में मासूम का शव मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।सुल्तानपुर में एक 8 साल के मासूम का शव झाड़ियों में मिला है। मासूम के शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर एसपी सोमेन वर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।पूरा मामला जिले के मोतिगरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बढ़ौनाडीह गांव का है। भगवानदीन का 8 वर्षीय पुत्र सुंदरम ने शुक्रवार की रात घर पर खाना खाया। इसके बाद गांव में बारात आई थी वो इसे देखने के लिये निकल गया फिर देर रात तक वो घर वापस नहीं लौटा। घंटों बच्चे के नहीं लौटने पर पारिवारिजन परेशान हुए और उसे ढूंढने निकल पड़े, लेकिन रात भर उसका कोई पता नहीं चल सका।मासूम की नाक से बहा था खूनशनिवार सुबह मासूम सुंदरम का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार मासूम के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। लोगों का कहना है कि मासूम का शव देखकर लग रहा था, जैसे उसके हाथ-पैर भी टूटे थे और उसकी नाक से खून निकल रहा था।एसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचेझाड़ियों में शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को हुई तो क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह, जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद्र सिंह, एसओ मोतिगरपुर राज कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच पड़ताल किया। एसपी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने जिम्मेदारों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button