ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

काजू, छेना और गुलाब जामुन सहित आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

बलिया: बलिया में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की।बलिया में दीपावली त्योहार पर खाद्य सामग्रियों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने बलिया शहर, हल्दी और बैरिया में छापेमारी की। इस दौरान आठ नमूने संग्रहित किये गये, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को छापेमारी कर बलिया शहर के भृगु आश्रम में स्थित एक किराने की दुकान से काजू, बेसन हल्दी में तीन दुकानों से गुलाब जामुन, खोआ, छेने की मिठाई और बैरिया से तीन दुकानों से टिकरी और पनीर के तीन नमूने लिये। इस तरह कुल आठ नमूने लिये गये। सभी नमूनों को जांच के लिये भेज दिया गया।बलिया में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की।त्योहार को लेकर गठित की टीमसहायक आयुक्त औषधि डॉ. वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि दीपावली त्योहार को देखते हुए छापेमार टीम का गठन किया गया है। यह टीम समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध खाद्य पदार्थ के नमूने संग्रहित करेगी, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी खाद्य सामग्री खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता की पर अच्छी तरह से कर लें।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, प्रेम कुमार यादव व सहायक दयाशंकर शामिल थे।

Related Articles

Back to top button