ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

कईयों के साथ आपत्तिजनक चैट देख प्रेमी का भड़का गुस्सा;हत्या कर शव पैरावट के ढेर में छिपाया

राजनांदगांव: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पैरावट के ढेर में 16 साल की नाबालिग लड़की की लाश मिली। 30 नवंबर से लापता लड़की की लाश 2 दिसंबर को बरामद हुई। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। घटना मोहला थाना क्षेत्र की है।ASP पुपलेश पात्रे ने जानकारी दी कि 16 साल की लड़की 30 नवंबर को सुबह 4 बजे शौच का कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वो घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने हर संभावित जगह पर उसे तलाश लिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तब जाकर उन्होंने मोहला थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी मिली की नाबालिग लड़की का प्रेम संबंध पिछले 2 सालों से महेंद्र मंडावी (24 वर्ष) के साथ था।आरोपी महेंद्र मंडावी।शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र मंडावी को अपनी हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर लड़की की लाश को भी पैरावट के ढेर से बरामद कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि वो मूल रूप से बालोद जिले के ग्राम रेंगाडबरी, मंगचुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 2 साल पहले वो काम-धंधे की तलाश में मोहला आया था। वहीं लड़की भी अपने जीजा के घर आई हुई थी। गांव में ही दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हो गई। दोनों ने अपना-अपना मोबाइल नंबर ही एक-दूसरे को दे दिया।

Related Articles

Back to top button