ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

गैंगस्टर एक्ट आरोपियों के छिपे होने की सूचना पर आई थी, खाली हाथ लौटी

मैनपुरी: पूर्व विधायक के बंगले की तलाशी लेने के दौरान खड़ी पुलिस।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर मैनपुरी पुलिस एक्टिव मोड में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अपराधियों को जेल में भेजने का काम कर रही है। जिसके चलते मुखबिर खास की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की तलाश में पुलिस पूर्व सदर विधायक के आवास में तलाशी के लिए घुस गयी। मामला कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है।हालांकि पुलिस को पूर्व विधायक के आवास में तलाशी के दौरान कोई आरोपी नहीं मिला जिसके बाद खाली हाथ पुलिस बैरंग लौट गई। जहां पुलिस के अनुसार सीओ सदर संतोष कुमार कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस बल के साथ शहर में फुट पेट्रोलिंग कर रहे थे।मुखबिर की सूचना पर खंगाला बंग्लातभी पुलिस के मुखबिर द्वारा सूचना मिली की पूर्व विधायक राजकुमार यादव राजू के आवास में गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी अजीत कुमार और मुकेश कुमार उनके आवास में छिपे हुए हैं। तभी पुलिस ने पूरे पुलिस बल के साथ राजकुमार यादव राजू विधायक के आवास में सघन चेकिंग कर सभी कमरों की तलाशी ली।कोई भी आरोपी विधायक आवास में नहीं मिलालेकिन कोई भी आरोपी विधायक आवास में नहीं मिला। पुलिस खाली हाथ ही बैरंग लौट आई। मामले को लेकर सीओ सदर संतोष कुमार ने बताया लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमारी पुलिस फोर्स और पहला मिलिट्री फुट पेट्रोलिंग कर रही थी।पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ातभी मुखबिर से सूचना मिली गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अजीत कुमार और मुकेश कुमार पूर्व विधायक राजू यादव के आवास पर छिपे हुए है। हम लोग पूरे पुलिस बल के साथ उनके आवास पर गए और उनके कमरों कमरों की तलाशी ली लेकिन अभियुक्त वहां नहीं मिले।

Related Articles

Back to top button