ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

गुजरात में कांग्रेस ने खेला जाति कार्ड सरकार बनी तो ठाकोर समाज से बनेगा मुख्यमंत्री

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है जो गत चुनाव मुकाबले कम हुआ है| दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है और उससे पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है| कांग्रेस ने फैसला किया है कि अगर गुजरात में सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री ठाकोर समाज से होगा| इतना ही नहीं सरकार में एक-दो नहीं बल्कि तीन उप मुख्यमंत्री होंगे| एससी एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय से होंगे| यह फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच हुई बैठक के बाद किया गया है| गुजरात के दूसरे चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का जाति कार्ड कितना कारगर साबित होगा यह 8 दिसंबर को पता चल जाएगा| माना जा रहा है कि पहले चरण में कम मतदान को देखते हुए कांग्रेस ने जाति कार्ड फैंका है और मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री किस समाज या समुदाय से होगा इसकी घोषणा कर दी है| कांग्रेस ने उत्तर गुजरात में ठाकोर समाज के वोट पाने के लिए ही यह दांव चला है| पिछले चुनावों के नतीजे बताते हैं कि 27 साल से कांग्रेस के कमिटेड वोट बैंक ने कभी उसका साथ नहीं छोड़ा| इस कमिटेड वोट बैंक के कारण ही गुजरात में कांग्रेस का अस्तित्व बकरार है| इसलिए कमिटेड क्षेत्र के लोगों को उचित स्थान देने का कांग्रेस ने मन बनाया है|

Related Articles

Back to top button